{"_id":"6aa1a515c4d314d8b20d18c9","slug":"fir-registered-against-four-people-including-an-si-husband-for-dowry-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128662-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एसआई पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एसआई पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। थाना अजनर के टिकरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति उपनिरीक्षक अनाेज कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जनपद फतेहपुर के जहानाबाद निवासी योगेंद्र राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी संगीता की शादी 9 जुलाई 2024 को टिकरिया निवासी अनोज राजपूत के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान दहेज दिया था। शादी में 10 लाख नकदी, एक प्लाट, सोने चांदी के आभूषण व अन्य उपहार दिए थे। शादी के बाद से ससुरालीजन स्कार्पियो कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि सात सितंबर को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर संगीता को मारपीट करते हुए जहर खिलाकर हत्या कर दी। मृतका का पति अनोज जनपद इटावा के चकरनगर जैतपुर चौकी में एसआई के पद पर तैनात है।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एसआई पति अनोज कुमार, सास अखिलेश, ससुर जानकी और देवर अनिल के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, सीओ अनुरुद्ध कुमार का कहना है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।