{"_id":"6a94771a269d14dc990e3995","slug":"sp-members-target-the-government-at-the-pda-jan-panchayat-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128376-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पीडीए जनपंचायत में सपाइयों ने साधा सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पीडीए जनपंचायत में सपाइयों ने साधा सरकार पर निशाना
विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 24 परिचय-पीडीए जनपंचायत में बोलते सपा नेता पुष्पेंद्र यादव। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के बाघबिराजन मंदिर परिसर में रविवार को पीडीए जनपंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान सपा की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। संयोजक डॉ. सनत राजपूत ने वर्तमान भाजपा सरकार को असफल बताते हुए 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी बढ़ गई है। लोगों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और नौकरशाही बेलगाम है। सपा नेता पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम हैं। इस मौके पर महेश कश्यप, बबेरू विधायक विशंभर यादव, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, अजयराज यादव, सुनील कश्यप, बलवीर यादव, आनंद, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)