{"_id":"69c58db4728165ba0a0d9920","slug":"accused-of-firing-at-village-head-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21006-6454-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और उनके परिजन पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
दरअसल, भद्रवन खादर में मंगलवार रात ग्राम प्रधान साहूकार और उनके परिजन सरकारी जमीन से जबरन सरसों की फसल ले जा रहे कुछ लोगों को रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने प्रधान और उनके परिजन पर छह राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।
मांट थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिट्टू खान निवासी नगला भूप सिंह को मिरताना अंडरपास के पास एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि नामजद तीन अन्य आरोपी मदन, सोनू बघेल और राकेश अभी भागे हुए हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos