सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Athletes tested their mettle in wrestling trials.

Mathura News: कुश्ती के ट्रायल में खिलाड़ियों ने आजमाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Athletes tested their mettle in wrestling trials.
 पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि।
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए पीजी कॉलेज में अंडर-20 कुश्ती के ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब दम आजमाया। ट्रायल देने के लिए आए 100 के करीब पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने के लिए दमदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल का शुभारंभ कराया। जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन पहलवान ने बताया कि फ्री-स्टाइल वर्ग के 57 किग्रा में गौतम कुमार प्रथम, प्रेम खान द्वितीय, 61 किग्रा में शादाब प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय, 65 किग्रा में शोभित चौधरी प्रथम, राजीव द्वितीय, 70 में दीपक सिंह प्रथम, इरफान द्वितीय, 74 में नवीन गुर्जर प्रथम, गौरव द्वितीय, 79 में आदित्य गोदारा प्रथम, पंकज द्वितीय, 86 में लक्ष्मी नारायण प्रथम, 92 में सौरभ प्रथम, 97 में निशांत प्रथम, 125 में गिरधर चतुर्वेदी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्रीको-रोमन 60 किग्रा में कौशिक, 63 किग्रा में शादाब, 67 में विष्णु, 72 में वरुण गोस्वामी, 77 में पंकज, 82 में आदित्य गोदारा, 97 में अनिरुद्ध फौजदार व 130 किग्रा भार वर्ग में जुगनू यादव प्रथम स्थान पर रहे। रेफरी की भूमिका विनोद यादव, राहुल सिंह, खान पहलवान और पायल ने निभाई। ट्रायल में पास पहलवान 31 मार्च से वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश केसरी शिवाले पहलवान, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed