सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign Krishna Devotees Launch Cleanliness Drive Along Yamuna in Vrindavan

UP: विदेशी भक्त जानते हैं यमुना की अहमियत, घाटों पर इसलिए कर रहे सफाई; ये तस्वीर खूब हो रही वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में विदेशी कृष्ण भक्तों ने यमुना और घाटों की गंदगी से आहत होकर सफाई अभियान शुरू किया है। हरिनाम संकीर्तन के साथ ये भक्त रोज यमुना किनारे कचरा साफ कर लोगों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
 

Foreign Krishna Devotees Launch Cleanliness Drive Along Yamuna in Vrindavan
यमुना घाट पर सफाई करते विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यमुना और घाटों पर व्याप्त गंदगी देख वृंदावनवास कर रहे विदेशी कृष्ण भक्त आहत हैं। उन्होंने घाटों को स्वच्छ रखने और लोगों को यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रण लिया है। इसके लिए हरिनाम संकीर्तन के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया है।
Trending Videos

 

परिक्रमा मार्ग स्थित यमुना कुंज में रह रहे जर्मनी के कृष्ण भक्त भक्ति आलोक परमाद्विवेती ने यमुना किनारे गंदगी और प्रदूषण को दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराई। अभियान में स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, चिली, बेल्जियम, इक्वाडोर निवासी माधव कृष्ण, सुदेवी, भक्ति देवी दासी, देव, माखनचोर, निहा सहित 12 भक्तों को जोड़ा है। यह लोग प्रतिदिन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ यमुना किनारे सुबह सफाई अभियान चला रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक ने बताया कि वह न सिर्फ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक एवं कचरे को उठाकर एकत्रित कर रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं को यमुना को प्रदूषित न करने की अपील भी कर रहे हैं। यमुना स्वच्छता अभियान की संयोजक अक्वाडोर निवासी भक्ति दासी ने कहा कि यमुना की दशा देख मन विचलित हो जाता है। जिस यमुना को भक्तजन मां पुकारते हैं, उसी में दूषित जल जा रहा है। घाटों पर कब्जे हो रहे हैं। यमुना किनारे कचरा फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विदेशी कृष्ण भक्तों का दल नगर आयुक्त से मिलकर सहयोग की अपील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed