{"_id":"69b905604bad4f0e820dd207","slug":"cervical-cancer-vaccine-drive-for-girls-to-begin-from-23-march-in-agra-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवरात्र में बेटियों को मिलेगा 'सुरक्षा कवच', 23 मार्च से स्वास्थ्य विभाग शुरू कर रहा सबसे बड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवरात्र में बेटियों को मिलेगा 'सुरक्षा कवच', 23 मार्च से स्वास्थ्य विभाग शुरू कर रहा सबसे बड़ा अभियान
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में 23 मार्च से 14-15 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में 13,940 बेटियों को टीका दिया जाएगा, जिससे इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सकेगी।
सर्वाइकल कैंसर
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
नवरात्र...मां शक्ति के दिन। इन्हीं दिनों में शक्ति स्वरूपा बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का सुरक्षा कवच मिलेगा। 14-15 साल की बेटियों को 23 मार्च से एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को पहले चरण में 13940 ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। इससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा।
जिले में 14-15 साल की 55,787 किशोरियां हैं। पहले चरण में 13,940 को वैक्सीन लगेगी। इनको एक ही डोज लगाई जाएगी। शहर में महिला जिला अस्पताल, जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज केंद्र बनाए हैं। देहात में सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। शहर में महिला जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी, उसके बाद सभी केंद्रों पर सुविधा शुरू होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र में बेटियों को शक्ति के रूप में पूजते हैं। इनको एंटी सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाकर सुरक्षा कवच की सौगात दें।
ऑनलाइन भी करा सकते हैं पंजीकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अमेरिकी कंपनी की वैैक्सीन है। केंद्रों पर 14-15 साल आयु सीमा की बालिकाएं आधार कार्ड लेकर मौके पर ही पंजीकरण करा सकते हैं। uwin.mohfw.gov.in पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
13 फीसदी महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर
एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर की बीमारी मिल रही है। बीते साल कैंसर के 1911 मरीज आए, जिसमें से सर्वाइकल कैंसर के 238 और स्तन कैंसर के 398 मरीज रहे। अधिकांश मरीज अंतिम स्टेज पर ही आए। वैक्सीन से इस बीमारी से बचाव होगा।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण:
- माहवारी के बाद, मेनोपॉज में असामान्य रक्तस्राव होना।
- लंबे समय तक सफेद पानी, खूनी-बदबूदार पदार्थ का स्राव।
- पीठ के निचले हिस्से कमर में दर्द रहना, पैरों में सूजन।
- शारीरिक संबंध बनाते समय तेज दर्द, पेशाब करते वक्त दर्द।
- वजन कम होना, कमजोरी और थकावट होना, गुर्दा फेल होना।
जिला बेटियां वैक्सीन
आगरा 55787 13940
फिरोजाबाद 30992 7740
मैनपुरी 22592 5640
मथुरा 31436 7850
अलीगढ़ 45564 11390
एटा 21445 5360
हाथरस 19079 4760
कासगंज 17488 4370
Trending Videos