सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   67-Year-Old Runner Mohan Singh Arya Wins 18 Medals in a Year, Inspiring Young Athletes

67 की उम्र में ऐसी रफ्तार: दौड़ में अच्छे-अच्छों को पछाड़ रहे मोहन सिंह, महज एक वर्ष जीते 18 पदक

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के 67 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय धावक मोहन सिंह आर्य ने एक साल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 18 पदक जीतकर मिसाल पेश की है। उन्होंने श्रीलंका, थाईलैंड और नेपाल में भी शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण कायम किया है।

67-Year-Old Runner Mohan Singh Arya Wins 18 Medals in a Year, Inspiring Young Athletes
मोहन सिंह आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के वैभव नगर निवासी वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय धावक मोहन सिंह आर्य 67 वर्ष की उम्र में भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने बीते एक साल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में 18 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
Trending Videos


 

उन्होंने श्रीलंका और थाईलैंड में पांच और 10 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक जीते। वहीं, नेपाल में उन्होंने पांच और 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। देश में विभिन्न स्थानों पर होने वाली मैराथन व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। वह मूल रूप से सादाबाद के गांव मंस्या के रहने वाले हैं। वह 2019 में दूर संचार विभाग आगरा से मुख्य लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं उपलब्धियां
वह आरबीएस डिग्री कॉलेज और आगरा विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स चैंपियन रहे हैं। 1981 में दिल्ली परेड दौड़ में प्रथम स्थान मिलने पर उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास पर प्रीति भोज में शामिल होने का सौभाग्य मिला। वर्ष 2024 में उन्हें दिल्ली में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नवंबर 2025 में एशियन चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त कर उन्होंने सितंबर 2026 में दक्षिण कोरिया की वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए पात्रता हासिल की। उउन्होंने 13 फरवरी को नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स जबलपुर में आयोजित पांच किमी. दाैड़ में स्वर्ण हासिल किया है। वह अगस्त में दक्षिण कोरिया दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed