सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Expands Agra District Executive for Mission 2027 Now 51 Leaders Given Key Roles

UP: मिशन-2027 के लिए सपा की नई टीम हुई तैयार, जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार; इन 51 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारी में आगरा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 51 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि पीडीए रणनीति के साथ पार्टी अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य पर काम करेगी।

SP Expands Agra District Executive for Mission 2027 Now 51 Leaders Given Key Roles
सपा की जिला इकाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने मिशन-2027 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संतोष पाल बघेल को जिला महासचिव बनाया गया। जबकि छह उपाध्यक्ष, 15 सचिव सहित कुल 51 सदस्यों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
Trending Videos


 

जिलाध्यक्ष उदल सिंह ने कहा कि इस टीम के गठन में पीडीए के नारे को सर्वोपरि रखा गया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए की एकजुटता ने सपा को 37 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दिलाई। अब इसी ऊर्जा के साथ 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। इस मौके पर लल्ला सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, रामगोपाल बघेल, चौ. वाजिद निसार, पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने जिला उपाध्यक्ष
नई कार्यकारिणी में सुधीर दुबे, प्रहलाद गुर्जर, राजपाल बाबा, गुड्डी भारती, राजेश यादव और राशिद हसन चिश्ती को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ऋषि यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 15 जिला सचिव और 21 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम की घोषणा की गई।

 

ये बने विधानसभा क्षेत्र के नए अध्यक्ष
फतेहपुर सीकरी: रहीस पाल चाहर
खेरागढ़: हाकिम सिंह कुशवाहा

एत्मादपुर: सुरेश दिवाकर
बाह: गौरी शंकर खैर

आगरा ग्रामीण: महिपाल सिंह यादव
फतेहाबाद: सौरभ शर्मा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed