सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Killed in Dumper Hit, Locals Block Road and Clash with Police in Mainpuri

Mainpuri Accident: डंपर ने दंपती को रौंदा, एक साथ दोनों की मौत से फूटा गुस्सा; पुलिस से हुई नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों से नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
 

Couple Killed in Dumper Hit, Locals Block Road and Clash with Police in Mainpuri
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी-किशनी मार्ग पर गांव डांडेहार के सामने डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दंपती की मौत से गुस्साए लोगों ने दूसरे डंपर को रोक लिया, जिससे मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। 
Trending Videos



इटावा के रहने वाले ध्रुव पुत्र ज्ञानी चौहान अपनी पत्नी संतोषी के साथ मंगलाव सुबह अपनी बहन के घर जा रहे थे। बताया गया है कि मैनपुरी-किशनी मार्ग पर गांव डांडेहार के सामने बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती की मौत से गुस्साए लोगों ने जमा लगा दिया। इस दौरान दूसरा डंपर लोगों ने रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, तो लोग भड़क गए। इस दौरान पुलिस से बहस भी हो गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed