{"_id":"69b85dde709c3dad8f06257b","slug":"increase-in-gas-cylinder-bookings-due-to-extended-home-delivery-timelines-mathura-news-c-369-1-mt11009-143771-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: गैस की बुकिंग के नए नियम बन गए आफत, इसलिए मची सिलिंडर के लिए मारामारी; जानें ये मुख्य वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: गैस की बुकिंग के नए नियम बन गए आफत, इसलिए मची सिलिंडर के लिए मारामारी; जानें ये मुख्य वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
25 दिन के बाद सिलिंडर बुकिंग की समय सीमा तय किए जाने के बाद गैस सिलिंडर की बुकिंग में वृद्धि हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग में करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई। जहां आम दिनों में 500 से 700 की बुकिंग होती थी, अब यह संख्या 900 से एक हजार तक पहुंच गई है। वहीं एजेंसियों पर व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर रखी है।
गैस सिलिंडर
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में 25 दिन बाद बुकिंग की नई समय सीमा लागू होने से गैस सिलिंडर की मांग में 50% तक उछाल आ गया है और एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। साथ ही 9 महीने तक बुकिंग न करने वालों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है, जबकि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल संचालक परेशान हैं।
तेल संकट से निपटने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की अवधि बढ़ा दी गई है। नए बदलाव के अनुसार अब बुकिंग कराने के 25 दिन बाद घरेलू सिलिंडर की सप्लाई हो रही है। ऐसी स्थिति में जिन ग्राहकों की पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं, उनकी बुकिंग नहीं हो रही है। वहीं सर्वर डाउन होने से भी ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत हो रही है। ऐसे में गैस बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। रोजाना ऑनलाइन बुकिंग 900 से एक हजार तक हो रही है, जबकि पहले 500 से 700 तक ही बुकिंग होती थी। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को मुश्किल हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि घरेलू सिलिंडर की बुकिंग बढ़ गई है। एजेंसी पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है।
9 महीने नहीं कराई बुकिंग तो करानी होगी केवाईसी
नौ माह तक गैस सिलिंडरों का उपयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को केवाईसी के बाद सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। फिलहाल जिला आपूर्ति विभाग ऐसे उपभोक्ताओं की कुंडली खंगाल रहा है। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करें और उनके खातों को तब तक ब्लॉक रखें जब तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी न हो जाए। विभाग की इस सख्ती से उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो केवल आपातकालीन उपयोग के लिए कनेक्शन रखते हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी एजेंसी पर जाकर समय रहते दस्तावेज अपडेट करा लें।
इधर, जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को कई स्थानों पर गैस एजेंसियों पर स्टॉक की जांच की। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों को कालाबाजारी नहीं करने की चेतावनी दी है। वर्तमान में जिलेभर में करीब 60 गैस एजेंसियां हैं। टीम बारी-बारी से सभी गैस एजेंसियों का स्टॉक जांच रही है।
गैस एजेंसी संचालक अभय शर्मा ने बताया कि आम दिनों में रोजाना घरेलू सिलिंडर की होम डिलीवरी के लिए 300 से 500 लोग ऑनलाइन बुकिंग कराते थे। इन दिनों यह संख्या दोगुना हो गई है। ज्यादा से ज्यादा स्टॉक रखने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक मुकेश सिंह का कहना है कि हमारे यहां होम डिलीवरी की बुकिंग एक हजार तक पहुंच गई। रोजाना 800 से अधिक बुकिंग हो रही है। पहले यह संख्या 600 से 700 ही थी।
Trending Videos