सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mastermind Attempting to Rig Police Recruitment Arrested

UP SI Exam: 22 लाख रुपये की डिमांड, यूपी पुलिस एसआई परीक्षा पास कराने का लालच; एसटीएफ ने दबोचा मुख्य सरगना

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

एसटीएफ मेरठ ने पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी गोपाल रावत को हिरासत में लिया। गिरोह अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर 22 लाख रुपये तक वसूलने की तैयारी में था, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
 

Mastermind Attempting to Rig Police Recruitment Arrested
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एसआई और पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूट्रूथ डिवाइस से पेपर हल कराने का लालच सेंध लगाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी गोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसटीएफ मेरठ की टीम ने उसके साथी अनुज को गिरफ्तार करके गोपाल के नाम का खुलासा किया था।
Trending Videos


एसटीएफ मेरठ यूनिट के एसआई संजय कुमार ने रविवार को एसआई और पुलिस की लिखित परीक्षा में पास कराने वाले गिरोह के सदस्य राया के गांव हवेली निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अनुज ने बताया था कि रविवार को दूसरे दिन की परीक्षा में ब्लूट्रूथ डिवाइस के जरिए पेपर सॉल्व करने के प्रयास में थे। इसके लिए 22 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी तक डिमांड की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि गैंग का मुख्य सरगना गोपाल रावत है। सोमवार को पुलिस ने गैंग के सरगना गोपाल निवासी नगला थाना सौंख पचावर को हिरासत में ले लिया। पुलिस गोपाल से पूछताछ कर रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस ने बताया गया कि गोपाल तो खुद इटावा में पुलिस की परीक्षा दे रहा था, जब परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वह थाने आ गए। इस गिरोह में अनिल नामक युवक का नाम भी सामने आ रहा है।

जीजा भी गया था पुलिस भर्ती में जेल
पुलिस ने बताया कि पिछले साल अनुज का जीजा भी अलीगढ़ में पुलिस परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था। तभी से अनुज का नंबर सर्विसलांस पर आ गया और उसी आधार पर एसटीएफ अनुज तक पहुंच गई। पुलिस हिरासत में लिए मुख्य आरोपी गोपाल से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed