सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bike rider dies in road accident in mathura

Mathura News: हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार को कार ने राैंदा, युवक की माैत; साथी गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में युवक का साथी भी घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश में जुटी है।

bike rider dies in road accident in mathura
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


चौमुहां के थोक जुझार निवासी चन्दन (25 वर्ष) पुत्र ब्रजमोहन अपने मित्र प्रशांत (18 वर्ष) के साथ रविवार रात को कोसी से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप पहुंचे, तो लघुशंका के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चन्दन मोटरसाइकिल के पास खड़ा था, तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने मोटरसाइकिल और चन्दन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चन्दन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसका साथी रॉकी भी घायल हो गया।

राहगीरों की मदद से घायल चन्दन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा बेदराम ने थाना छाता में लिखित तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चंदन की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो छोटे बेटे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed