सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father dies after falling from roof just before daughter wedding

UP: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत, बंदरों के हमले से गई जान; 10 मई को आनी थी बरात

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में बंदरों के हमले में एक व्यक्ति की माैत हो गई। मृतक की बेटी की 10 मई को बरात आनी थी। ऐसे में शादीवाले घर में चीखपुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Father dies after falling from roof just before daughter wedding
घटना के बाद माैके पर जुटी भीड़ृ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


फरह के गांव पींगरी निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (45) बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में ले गए। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। 10 मई को मृतक अमर सिंह की बेटी की शादी तय थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed