{"_id":"69edc0ee0e63b32937030558","slug":"wedding-procession-returns-without-bride-following-dispute-at-marriage-ceremony-in-mathura-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, लड़के की बहन ने कर दी ऐसी मांग, बुलानी पड़ी पुलिस; बैरंग लाैट गई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, लड़के की बहन ने कर दी ऐसी मांग, बुलानी पड़ी पुलिस; बैरंग लाैट गई बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में एक शादी समारोह से बरात बिना दुल्हन के लाैट गई। दूल्हे की बहन की एक मांग ने शादी समारोह में बखेड़ा कर दिया। पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद भी रिश्ता टूट गया।
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के मांट क्षेत्र में राया रोड पर स्थित एक मैरिज होम में शनिवार को शादी समारोह था। दुल्हन मांट क्षेत्र की थी, जबकि बरात लक्ष्मी नगर से आई थी। शादी समारोह में हर ओर खुशी का माहाैल था। तभी दूल्हे की बहन की एक मांग ने पूरे समारोह में खलल डाल दिया। विवाद बढ़ता गया और आखिर में रिश्ता टूट गया।
मैरिज होम में बरात के पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की ओर से भव्य स्वागत किया गया। दावत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। फोटोशूट चल रहा था। तभी दूल्हे की बहन ने होटल में अपने लिए कमरे की मांग की। कमरे की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
Trending Videos
मैरिज होम में बरात के पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की ओर से भव्य स्वागत किया गया। दावत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। फोटोशूट चल रहा था। तभी दूल्हे की बहन ने होटल में अपने लिए कमरे की मांग की। कमरे की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे की बहन नाराज होकर अपने पति के साथ लक्ष्मी नगर चली गई। इससे दूल्हा नाराज हो गया। कहने लगा कि वह अपनी बहन और बहनोई के बगैर फेरे नहीं लेगा। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी आ गई। शनिवार आधी रात से शुरू हुआ विवाद रविवार सुबह चार बजे तक जारी रहा।
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। कई घंटे तक दोनों पक्षों में वार्ता चली। दोनों पक्षों ने रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के शादी में खर्च हुए रुपये का लेन-देन कर रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लाैट गई।
ये भी पढ़ें-यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी; जानें कब मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें-यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी; जानें कब मिलेगी राहत

कमेंट
कमेंट X