{"_id":"69af2443607b53a6a40c466d","slug":"broken-minor-track-submerged-crops-in-loharwari-mathura-news-c-412-1-mt21007-5959-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: माइनर की पटरी टूटने से लौहरवारी में फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: माइनर की पटरी टूटने से लौहरवारी में फसलें जलमग्न
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। क्षेत्र के गांव लौहरवारी में हुलवाना माइनर की पटरी टूट जाने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में लगातार पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व प्रधान लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि माइनर की पटरी करीब छह महीने से टूटी पड़ी है। कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभाग ने मरम्मत नहीं कराई।
उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी बीच माइनर में पानी आने से आसपास के करीब 15 बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही माइनर की मरम्मत कर पानी नहीं रोका गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर माइनर की मरम्मत कराई जाए और खेतों में जा रहे पानी को रोका जाए। संवाद
Trending Videos