फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus Drivers and Conductors Protest Over Lack of Food and Basic Facilities at Mudiya Fair

UP: भूखे-प्यासे चालक-परिचालकों का हंगामा, वीडियो आया सामने; मुड़िया मेले की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Tue, 28 Jul 2026 01:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले में तैनात रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों ने भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में हंगामा किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को शांत कराया और जल्द व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
Bus Drivers and Conductors Protest Over Lack of Food and Basic Facilities at Mudiya Fair
चालक परिचालकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए विभिन्न डिपो से मंगाई गई रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों का भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड परिसर में रविवार रात करीब 10 बजे चालक-परिचालकों ने व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा करते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन




मेले के दौरान परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न डिपो से करीब 1100 बसें मथुरा भेजी गई हैं। प्रत्येक बस पर दो-दो चालक-परिचालकों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के एक साथ पहुंचने के बावजूद भोजन, पेयजल और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात को हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेले में लगाई गई बसों पर तैनात चालक-परिचालकों का कहना था कि लंबे समय से ड्यूटी पर रहने के बावजूद उन्हें समय से भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। परिसर में पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी उनकी दिक्कत बढ़ गई। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक-परिचालकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मौके पर पहुंचे परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में बसों और कर्मचारियों की तैनाती के कारण कुछ व्यवस्थागत दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें देर रात दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed