{"_id":"69b7c857e752c31fa205fe74","slug":"car-driver-flees-after-filling-5400-petrol-at-pump-in-chhata-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागा ड्राइवर; सीसीटीवी से पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागा ड्राइवर; सीसीटीवी से पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
एक कार ड्राइवर अपनी कार में पेट्रोल भरवाता है। कर्मचारी जब तक पैसे मांगने आता है, तब तक वो कार को वहां से भगा ले गया। कर्मचारी ने दौड़ भी लगाई, लेकिन वो कार चालक को पकड़ नहीं सका।
पेट्रोल भरवाकर भाग गया कार सवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के छाता थाना के अंतर्गत अकबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह एक कार सवार युवक पंप कर्मचारी को चूना लगाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। अकबरपुर स्थित द्विवेदी पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी, जिसमें चालक ने 5400 रुपये का तेल डलवाया। जैसे ही सेल्समैन ने भुगतान के लिए हाथ बढ़ाया, शातिर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही केडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर और आरोपी की पहचान की जा सके।
Trending Videos