सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four-Year-Old Child Dies After Falling into Septic Tank

सेफ्टी टैंक बन गया मौत: चार साल का मासूम खेलते-खेलते जा गिरा, इस हालत में मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कोसीकलां के सैनी मोहल्ला में खेलते समय चार वर्षीय मासूम सेफ्टी टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Four-Year-Old Child Dies After Falling into Septic Tank
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में सैनी मोहल्ला में सेफ्टी टैंक में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सैनी मोहल्ला निवासी राजेश सैनी के चाचा होती सैनी का पास में ही मकान बन रहा था, जिसमें सेफ्टी टैंक बनाकर छोड़ दिया था। इसमें पानी भरा हुआ था।
Trending Videos


रविवार को दोपहर राजेश का 4 वर्षीय पुत्र गोलू खेलते हुए वहां पहुंच गया और किसी तरह टैंक में जा गिरा, जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं लग सकी।

जब गोलू पानी में उतराने लगा तो वहां से गुजर रहे बच्चों की उस पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद बच्चे को टैंक से बाहर निकाला उसे सीपीआर भी दी गई और चिकित्सकों के पास ले गए। काफी देर तक जांच के बाद चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। परिवार में राजेश और उसकी पत्नी के अलावा एक पुत्री और इकलौता पुत्र गोलू था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed