सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President Droupadi Murmu’s Visit Sparks Excitement in Braj

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से ब्रज में उत्साह, प्रशासन भी दौरे को यादगार बनाने में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरिराज तलहटी में जल्द ही ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण जुड़ने वाला है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी पावन भूमि गोवर्धन पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रशासन भी इस अवसर को यादगार बनाने में जुटा है।

President Droupadi Murmu’s Visit Sparks Excitement in Braj
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/राष्ट्रपति भवन
विज्ञापन

विस्तार

गोवर्धन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की भूमि है। इसी पवित्र भूमि पर श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार के मर्दन को गिरिराज पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली के नख पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा जा रहा है।
Trending Videos


मंदिरों, परिक्रमा मार्ग और प्रमुख स्थलों की सफाई व सजावट का कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय संत-महंत भी राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। राष्ट्रपति के आगमन से न केवल गोवर्धन बल्कि ब्रज क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। राष्ट्रपति का यह दौरा ब्रजभूमि के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
गिरिराज तलहटी में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया जबकि अन्य जगहों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया की आने वाले दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ताकि श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 


परिक्रमा मार्ग के गड्ढे उठा रहे हैं तैयारियों पर सवाल
गिरिराज तलहटी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं। इनमें तैयारियों को अंतिम रूप देने का दावा किया जा रहा है। वहीं बरसाना मार्ग से परिक्रमा मार्ग में जाने वाले कई स्थानों पर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला पिछले कई दिन से गोवर्धन क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं परिक्रमा मार्ग से होकर राष्ट्रपति के गुजरने की संभावना है, उसी बरसाना मार्ग से परिक्रमा मार्ग जाने वाले रास्ते पर कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि राष्ट्रपति के आगमन की खबर के बावजूद परिक्रमा मार्ग की पूरी तरह मरम्मत नहीं कराई गई है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन को सड़क और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना चाहिए। इस मार्ग के जर्जर होने से श्रद्धालुओं का परिक्रमा मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है वहीं बरसात में पानी भरने की स्थिति में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में अगर राष्ट्रपति का काफिला इस मार्ग से गुजरता है तो यह प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed