सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car Driver Flees After Filling 5400 Petrol at Pump in Chhata

UP: कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागा ड्राइवर; सीसीटीवी से पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

एक कार ड्राइवर अपनी कार में पेट्रोल भरवाता है। कर्मचारी जब तक पैसे मांगने आता है, तब तक वो कार को वहां से भगा ले गया। कर्मचारी ने दौड़ भी लगाई, लेकिन वो कार चालक को पकड़ नहीं सका।  

Car Driver Flees After Filling 5400 Petrol at Pump in Chhata
पेट्रोल भरवाकर भाग गया कार सवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता थाना के अंतर्गत अकबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह एक कार सवार युवक पंप कर्मचारी को चूना लगाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गया।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। अकबरपुर स्थित द्विवेदी पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी, जिसमें चालक ने 5400 रुपये का तेल डलवाया। जैसे ही सेल्समैन ने भुगतान के लिए हाथ बढ़ाया, शातिर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही केडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर और आरोपी की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed