सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car hanging from the bridge of a drain under construction

Mathura News: चकमा खा गया चालक...पुल पर यूं लटक गई कार, जानें फिर क्या हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

कोसीकलां के अग्रसेन मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया पर बैरिकेडिंग न होने से एक कार अनियंत्रित होकर नाले में लटक गई।

Car hanging from the bridge of a drain under construction
कोसीकलां में निर्माणाधीन नाले की पुलिया में लटकी कार। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में अग्रसेन मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के समीप नाले की पुलिया का निर्माण चल रहा है। बैरिकेडिंग न होने की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर नाले में लटक गई। गनीमत रही कि उसमें सवार युवकों के चोट नहीं आई।
Trending Videos


बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अग्रसेन मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया में कार लटक गई। पांच फीट गहरा है। कार में फंसे युवकों के शोर को सुनकर आसपास के लोग दौड़े और युवकों को कार से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन नाले की पुलिया पर ठेकेदार ने ने कोई संकेतांक नही लगा रखा है। बाद में क्रेन की मदद से कार को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भी बुधवार को एक कार नाले में गिर गई थी। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पालिका के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर/ईओ अखिलेश कुमार ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed