सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand reached the Yamuna riverbank from the ashram by riding a scooter.

Premanand Maharaj: कार छोड़ी, स्कूटी थामी...यमुना किनारे साधना को पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में  यमुना किनारे स्कूटी चलाकर पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज को देखकर लोग हैरान रह गए। वे उनका वीडियो बनाने लगे, तो संत के सेवकों ने उन्हें रोक दिया। 

Saint Premanand reached the Yamuna riverbank from the ashram by riding a scooter.
सौभरि वन के समीप स्कूटी चलाकर जाते संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

संत प्रेमानंद महाराज साधना के लिए आश्रम से यमुना किनारे स्कूटी चलाकर पहुंचे। उनकी स्कूटी के आगे-पीछे सेवक दौड़ते नजर आए। संत के स्कूटी चलाते लोगों ने वीडियो बनाई तो सेवकों ने रोका।
Trending Videos


संत प्रेमानंद बृहस्पतिवार को नए अंदाज में नजर आए। सुबह रमणरेती स्थित आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज से यमुना किनारे साधना के लिए जाते समय वह अचानक कार से उतरे और अपने ही सेवक की स्कूटी चलाकर यमुना किनारे पहुंचे। संत को स्कूटी चलाते देख सभी चौंक गए। यमुना किनारे खेतों पर कार्य करने वाले लोग उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगे। उनके साथ चल रहे सेवकों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। संत प्रेमानंद के स्कूटी चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed