{"_id":"6a4514d26dc58a9bcb0cc73b","slug":"car-hit-women-out-for-morning-walk-in-mathura-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूह कंपा देने वाला वीडियो: सुबह टहलने निकली महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, लोगों की निकल गई चीख; दोनों गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूह कंपा देने वाला वीडियो: सुबह टहलने निकली महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, लोगों की निकल गई चीख; दोनों गंभीर
Wed, 01 Jul 2026 06:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:53 PM IST
सार
मथुरा में सुबह टहलने के लिए निकली महिलाओं को कार ने टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर माैके से भाग गया।
विज्ञापन
कार ने महिलाओं को मारी टक्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में सुबह की शांति उस समय चीख-पुकार में बदल गई, जब सैर पर निकली भाजपा नेता की मां और ताई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
बताया गया है कि दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह गोवर्धन रोड पर टहलने निकली थीं। इसी दौरान तेज गति से आई कार अनियंत्रित होकर उन्हें चपेट में लेती चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक तक पहुंचा जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि गोवर्धन रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं।
ये भी पढ़ें-UP: दूध में मक्खी-मच्छर, पनीर में आ रही थी दुर्गंध; घर में बन रहे मिलावटी उत्पाद को देख चौंके एफएसडीए अधिकारी
ये भी पढ़ें-UP: दूध में मक्खी-मच्छर, पनीर में आ रही थी दुर्गंध; घर में बन रहे मिलावटी उत्पाद को देख चौंके एफएसडीए अधिकारी