पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four people killed and many people injured in a horrific collision between a bus and a trailer on the Yamuna E

UP: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, हादसे में चार लोगों की मौत, कई लोग घायल

Tue, 30 Jun 2026 07:13 AM IST
Digvijay Singh एएनआई,मथुरा
एएनआई,मथुरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 07:13 AM IST
सार

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया के तहत माइलस्टोन संख्या 112 के पास बस और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।   

विज्ञापन
Four people killed and many people injured in a horrific collision between a bus and a trailer on the Yamuna E
बस और ट्रेलर की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112-113 के बीच मंगलवार तड़के करीब 3:35 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें चार लोगों की मौत एवं 20-25 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार गोला बस सर्विस की वोल्वो बस की यहां एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ महावन, थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन




भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा पुलिस बल तैनात कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed