पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Robbers Nabbed in Police Encounter, One Shot in the Leg During Exchange of Fire

UP: मथुरा में पुलिस-लुटेरों की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा दबोचा गया

Tue, 30 Jun 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 08:38 AM IST
सार

मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दोनों के कब्जे से लूटी गई बाइक, अवैध तमंचे और नकदी बरामद हुई।
 

विज्ञापन
Two Robbers Nabbed in Police Encounter, One Shot in the Leg During Exchange of Fire
पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैत पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से थाना मगोर्रा क्षेत्र से लूटी गई दो मोटरसाइकिलें, बस कंडक्टर से लूटी गई नकदी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मथुरा के अलावा आगरा और राजस्थान में भी लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जैत में दर्ज लूट के मुकदमे के आरोपी एसकेएस यूनिवर्सिटी से पहले हाईवे से तरौली जाने वाले रास्ते पर किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान महोली निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र रेवती प्रसाद के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी 19 वर्षीय अजीत पुत्र रामवीर निवासी महोली थाना हाईवे है। घायल मोहित को प्राथमिक उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल वृंदावन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोहित के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 1100 रुपये नकद तथा यूपी-85 सीक्यू-0810 नंबर की लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं अजीत के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 900 रुपये नकद तथा आरजे-05 एसएफ-6571 नंबर की लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई।


पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी थाना मगोरा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के साथ ही बस कंडक्टर से लूट की वारदात में भी शामिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ थाना जैत और मगोरा में लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। साथ ही आगरा और राजस्थान में इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़, अवैध हथियार रखने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed