{"_id":"6a42a0b4cec95ada200bb1cf","slug":"woman-riding-scooter-dies-after-colliding-with-container-in-mathura-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: कंटेनर ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, महिला को घसीटा; सड़क पर खून से सनी लाश देख निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: कंटेनर ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, महिला को घसीटा; सड़क पर खून से सनी लाश देख निकल गई चीख
Mon, 29 Jun 2026 10:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:13 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन में दर्दनाक हादसा हुआ। कंटेनर ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला कंटेनर में फंस गईं। इसके बाद भी चालक ने कंटेनर नहीं रोका। वाहन का दाैड़ाता रहा। महिला की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन चौराहे के निकट हाईवे पर स्कूटी सवार महिला समेत दो लोगों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार महिला कंटेनर में फंस गई। चालक उसे स्कूटी समेत कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। इसके बाद वाहन छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी लक्ष्मी एक युवक के साथ स्कूटी से हाईवे पर जा रहीं थी। इसी दौरान स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद युवक हाईवे के दूसरी ओर जाकर गिरा, जबकि महिला कंटेनर में उलझ कर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने महिला और स्कूटी को सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के परिजन को सूचना दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।