{"_id":"6a44c90c369a4f5a35034343","slug":"two-robbery-accused-held-after-police-encounter-one-shot-in-leg-looted-ertiga-recovered-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अर्टिगा लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; ऑनलाइन टैक्सी बुक कर की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अर्टिगा लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; ऑनलाइन टैक्सी बुक कर की थी लूट
Wed, 01 Jul 2026 01:30 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:30 PM IST
सार
ऑनलाइन टैक्सी बुक कर चालक पर हमला कर अर्टिगा कार लूटने वाले दो आरोपियों को मांट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि लूटी गई कार और अवैध हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना मांट पुलिस ने ऑनलाइन टैक्सी लूटकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई अर्टिगा कार, दो अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि 27 जून को हरियाणा के होडल स्थित हसनपुर चौराहे से तीन युवकों ने वृंदावन जाने के लिए ऑनलाइन अर्टिगा कार बुक की थी। थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास पहुंचने पर तीनों ने चालक पवन कुमार सिंह निवासी बिहार के सिर पर प्लास से हमला कर उसे घायल कर दिया और कार लूटकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश गोरई (अलीगढ़) की ओर से राधारानी मंदिर अंडरपास होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से कूपगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी जिसमें करन पुत्र दीपक निवासी हरनौल, थाना सुरीर (हाल निवासी पानीघाट, वृंदावन) के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी अवनेश पुत्र बबलू निवासी नगला मुरारी उर्फ बावन, थाना बन्ना देवी, जनपद अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और लूटी गई अर्टिगा कार बरामद की है। दोनों आरोपियों को यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर राधारानी अंडरपास से करीब 200 मीटर आगे कूपगढ़ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।