सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash Between Security Guards and Shopkeeper at Banke Bihari Temple beaten devotees

बांकेबिहारी मंदिर: सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में मारपीट, श्रद्धालुओं से भी अभद्रता; चीखती रहीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में विवाद हो गया। मारपीट के दाैरान श्रद्धालुओं से भी अभद्रता की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

clash Between Security Guards and Shopkeeper at Banke Bihari Temple beaten devotees
श्रद्धालुओं से मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के  श्रीबांकेबिहारी मंदिर में निजी सुरक्षागार्डों का कुछ दुकानदारों से विवाद हो गया। विवाद की नौबत मारपीट में बदल गई। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, जिसमें सुरक्षा गार्ड कई श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट करते हुए नजर आए। महिला श्रद्धालु मारपीट की वजह से चीखती हुई दिखाई दीं।
Trending Videos


कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में काफी भीड़ थी। कुछ स्थानीय दुकानदार मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। किसी बात को लेकर सुरक्षा गार्डों का दुकानदारों से विवाद हो गया। इस पर दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मंदिर के प्रवेश द्वार में मारपीट हो गई। सुरक्षा गार्डों ने दुकानदारों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट कर अभद्रता कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में महिला श्रद्धालुओं की चीख निकल पड़ी। किसी प्रकार पुलिस ने स्थिति को संभाला। मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गिरने से सिर में चोट भी आई है। सीओ सदर पीपी सिंह का कहना है दुकानदार और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ था, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में होते रहे हैं विवाद
मंदिर में निजी सुरक्षागार्डों का विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन मारपीट की वीडियो वायरल होती है। कुछ पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed