सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Instagram Friendship Trap: Man Attempts Assault on Woman in Guest House FIR Filed

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पहली मुलाकात, गेस्ट हाउस में युवती के साथ हुई ऐसी हरकत; चूर-चूर हुए अरमान

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने युवती को गेस्ट हाउस बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की गई, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Instagram Friendship Trap: Man Attempts Assault on Woman in Guest House FIR Filed
युवती सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा की एक युवती से युवक ने इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की उसके बाद नगर के एक गेस्ट हाउस में बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


20 वर्षीय युवती का संपर्क इंस्टाग्राम पर राकेश नामक युवक से हो गया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय तक बातचीत बंद रहने के बाद 31 मार्च को राकेश ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती के पास पैसे न होने पर आरोपी ने उसे 100 ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिसके बाद युवती पागल बाबा मंदिर के समीप एक गेस्ट हाउस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़िता का आरोप है कि गेस्ट हाउस में राकेश ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके होंठ, गले और सीने पर चोटें पहुंचाईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी और वृंदावन पुलिस से शिकायत की है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राकेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह को जांच सौंपी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed