{"_id":"69d4ab2dc7b6b0c09801ae6e","slug":"banke-bihari-mandir-priests-placed-under-house-arrest-ahead-of-cm-yogi-adityanath-s-visit-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी के आने से पहले बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों को किया गया हाउस अरेस्ट, पुलिस को इस बात का है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी के आने से पहले बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों को किया गया हाउस अरेस्ट, पुलिस को इस बात का है डर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दो सेवायतों को मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हाउस अरेस्ट किया गया है। कॉरिडोर का विरोध करने वाले सेवायतों ने इसे अपनी आवाज दबाने की कार्रवाई बताया है।
दो सेवायतों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व में बांकेबिहारी मंदिर के दो सेवायतों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सुबह से ही पुलिस उनके घरों पर पहुंच गई और मुख्यमंत्री के जाने तक घर में ही रहने को कहा, इस पर सेवायतों ने सवाल खड़े किए है।
बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में आवाज मुखर करने वाले सेवायत हिमांशु गोस्वामी और रजत गोस्वामी को पुलिस ने सुबह ही उनके घर में कैद कर लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पूर्व ही घर में कैद करने पर सेवायत हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि सरकार पता नहीं है, क्योंकि हम सेवायतों से डर रही है। हम कोई गलत काम तो नहीं कर रहे। संविधान ने विरोध करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कॉरिडोर का विरोध किया था, सरकार का नहीं। पहले वृंदावन में जब योगी जी आए तब भी उन्हें घर में कैद कर लिया और इस बार भी ऐसा ही किया गया।
Trending Videos