{"_id":"697b88c70b3909fb27040384","slug":"clash-between-two-groups-in-mathura-five-arrested-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दो पक्षों में टकराव: आधा घंटे तक फिंके ईंट-पत्थर, दहशत से घरों में छिपे लोग; पांच उपद्रवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दो पक्षों में टकराव: आधा घंटे तक फिंके ईंट-पत्थर, दहशत से घरों में छिपे लोग; पांच उपद्रवी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 29 Jan 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में टकराव हो गया। जमकर ईंट-पत्थर फिंके। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते लोग घरों में छिप गए। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के जमुनापार की सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर को मामूली विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। कॉलोनी में भगदड़ मच गई। लोग घरों में जा छुपे। इसके बाद भी आधा घंटे तक जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सिद्धार्थ नगर में शाहरुख और मुन्ना पक्ष के लोगों में दोपहर करीब दो बजे आपसी विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही कॉलोनी में भगदड़ मच गई। इसके बाद भी लोग एक दूसरे के घरों पर पथराव करते रहे। आधा घंटे तक इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बना रहा। लोगों की सूचना पर जमुनापार थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद के बाद पथराव हुआ। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही पक्षों के लोग भागने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग करके पांच लोगों को पकड़ा। पकड़े गए बलवाइयों में शाहरुख, अंसार, अख्तर अली, आंबेडकर नगर, जमुनापार निवासी मुन्ना खां, नवीन खान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि कई लोग घटनास्थल से भाग निकले हैं, उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, बलवा और 7 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos