{"_id":"69c934be93b048c5d2091c4d","slug":"clash-between-two-groups-over-financial-dispute-in-mathura-stone-pelting-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस के सामने भी पथराव; देखें खौफनाक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस के सामने भी पथराव; देखें खौफनाक वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव नहीं रुका। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग गए, लेकिन पथराव जारी रहा। इससे मुख्य चौराहे पर भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं।
पत्थरबाजी करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के फरह निवासी पीतम और काले कबाड़ी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर रविवार दोपहर बाद झगड़ा हो गया। पीतम का आरोप है कि उसने काले कबाड़ी को टेम्पो का सामान बेचा था, लेकिन काले पैसा नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और पथराव शुरू हो गया।
Trending Videos
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव नहीं रुका। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग गए, लेकिन पथराव जारी रहा। इससे मुख्य चौराहे पर भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने दोनों तरफ का सर्विस रोड बंद कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों में पीतम, पक्ष के तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीतम ने काले कबाड़ी को टेम्पो में सामान बेचा था, लेकिन काले पैसा नहीं दे रहा था। पीतम काफी दिन से पैसा मांग रहा था, लेकिन काले नहीं दे रहा था। रविवार दोपहर बाद पैसा मांगने पर कबाड़ी ने पीतम पक्ष से मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन