सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress pledges to fight for women's rights

Mathura News: कांग्रेस ने लिया महिला हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress pledges to fight for women's rights
कांग्रेस कार्यालय में महिला दिवस पर सम्मानित होने के बाद खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं महिलाओं को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया गया।
Trending Videos

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के शोषण के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेगी। लता चौहान ने राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। संस्कृति कर्मी डॉ. सीमा मोरवाल, कवयित्री गंगारानी चतुर्वेदी, डॉ. नीतू गोस्वामी और रेनू उपाध्याय ने नारी शक्ति को समर्पित रचनाओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सरकार की उदासीनता की आलोचना की। नीलम कुलश्रेष्ठ, गीता दिवाकर, ललिता देवी और नीरज देवी ने महिलाओं और देशहित में प्रियंका गांधी की भूमिका की सराहना की। संचालन जिला कांग्रेस महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया।
इस दौरान सांप्रदायिकता विरोधी समिति के जिलाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, आदित्य तिवारी एडवोकेट, कुंवर सिंह निषाद, अप्रितम सक्सेना, महेश चौबे, वृषभान गोस्वामी, रामवीर सिंह चौहान, सुरेश शर्मा, शैलेंद्र पाल, विवेक धनगर, मोहम्मद दिलशाद और राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed