{"_id":"69ad2fe25a74811acb0dcd67","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-mathura-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की माैत; साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की माैत; साथी गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक सवार अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। मथुरा जिले से गुजरने के दाैरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना राया अंतर्गत गांव पिरसुआ के समीप शनिवार रात हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शनिवार रात करीब दस बजे बाइक सवार युवक पवन, विशाल और सुरेश निवासी महेंद्र नगर सासनीगेट अलीगढ़ जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव पिरसुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। चौकी प्रभारी बिचपुरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल विशाल, सुरेश की मौत हो गई, जबकि पवन का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
Trending Videos