सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Magistrate led officials in a yoga session during meeting in Mathura

UP: बैठक में डीएम का दिखा अलग अंदाज, अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही कराया योग; हर ओर हो रही चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 10 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

डीएम ने पांच मिनट के लिए काम रोक दिया। उन्होंने अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे योग कराया। करीब पांच मिनट तक चले इस सेशन में सभी ने हाथ ऊपर उठाकर योग क्रियाएं की और अभ्यास किया। 

District Magistrate led officials in a yoga session during meeting in Mathura
बैठक के दाैरान योग करते डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह का बुधवार को अलग ही अंदाज देखने को मिला। कलेक्ट्रेट में चल रही 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम योग गुरु बन गए। उन्होंने न केवल खुद योग किया, बल्कि बैठक में मौजूद सभी अफसरों से भी योग कराया।


डीएम ने ऑफिस का तनाव कम करने के लिए अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रशासनिक कार्यों के दबाव के बीच मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस के लिए योग बेहद जरूरी है। उनके इस अंदाज की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने 5 मिनट के लिए काम रोक दिया। उन्होंने अफसरों को कुर्सी पर बैठे-बैठे योग कराया। करीब 5 मिनट तक चले इस सेशन में सभी ने हाथ ऊपर उठाकर योग क्रियाएं की और अभ्यास किया। इसमें योग प्रशिक्षक नीरज अरोरा द्वारा ताड़ासन, कटी-चक्रासन, अनुलोम विलोम, स्कंध चक्रासन, उत्तान-मंडूक आसान कराया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाए जाने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगम्बर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed