सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dogs Turning Violent

Mathura News: हिंसक हो रहे कुत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dogs Turning Violent
विज्ञापन
वृंदावन। शहर में कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। वह गली और बाजारों में राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इससे बच्चों और बुजुर्ग की जान को खतरा बना हुआ है। कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों की कतारें लंबी होती जा रही हैं।
Trending Videos

जिला संयुक्त चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन कुत्ते के काटने के 150 मामले आ रहे हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। वहीं गौरानगर स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भी प्रतिदिन लगभग 35 लोग को इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। केशव धाम स्थित सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भी एंटी रैबीज के इंजेक्शन लोगों के लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधानिवास क्षेत्र निवासी गुड्डी शर्मा, मोहसिन, धीरेंद्र अग्रवाल का कहना कि नगर निगम आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। कई बार शिकायत की लेकिन निगम द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। कुत्ते न सिर्फ हमला कर रहे हैं बल्कि गंदगी फैलाने के साथ ही वाहनों की सीटों को फाड़ कर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि कुत्ते छेड़ने पर ही हमला करते हैं। कुत्तों का बधियाकरण और एंटी रैबीज वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। कुत्तों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें उन्हें पकड़ कर रखा जाएगा, वर्तमान में उन्हें पकड़ने और सुरक्षित रखने का निगम के पास कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed