{"_id":"6a48010c9be53505200c7f26","slug":"dr-ashok-agarwal-left-the-rld-and-returned-to-his-bicycle-mathura-news-c-369-1-mt11022-148905-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलडी को बड़ा झटका: डॉ. अशोक अग्रवाल ने छोड़ दी पार्टी, सपा का थामा दामन; टिकट समीकरण बदलने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलडी को बड़ा झटका: डॉ. अशोक अग्रवाल ने छोड़ दी पार्टी, सपा का थामा दामन; टिकट समीकरण बदलने के संकेत
Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
सार
मथुरा के वरिष्ठ नेता एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने रालोद छोड़कर एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनकी वापसी से विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और टिकटों के समीकरण बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करते डॉ. अशोकअग्रवाल व अन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) का दामन छोड़कर एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शुक्रवार दोपहर तक राजनीतिक गलियारों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही, लेकिन अंततः उनके सपा में शामिल होने की पुष्टि हो गई।
डॉ. अग्रवाल की घर वापसी से मथुरा जनपद की राजनीतिक फिजा गरमा गई है। गौरतलब है कि वह पूर्व में भी सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जहां बेहद कड़े मुकाबले में मात्र कुछ वोटों के अंतर से वह जीत की दहलीज पार करने से चूक गए थे। इसकी कसक आज भी उनके और समर्थकों के दिलों में है। पिछले चुनाव में उन्होंने रालोद के टिकट पर भाग्य आजमाया था। डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे पहले भी वह सपा में रह चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. अग्रवाल के सपा में आने से मथुरा जनपद में टिकटों के समीकरणों में बड़ा उलटफेर हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को फेसबुक पर जन्मदिन की बधाई देकर अपने भावी कदम के संकेत दे दिए थे। उनकी इस घर वापसी से समर्थकों में भारी उत्साह है, वहीं विपक्षी खेमों में रणनीतियों को बदलने की कवायद शुरू हो गई है।