सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dwarkadhish Temple Celebrates Ram Navami with Panchamrit Abhishek and Lord’s Ram Avatar

Ram Navami 2026: रामनवमी पर हुआ द्वारकाधीश प्रभु का पंचामृत अभिषेक, भक्त हुए भावविभोर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

रामनवमी के अवसर पर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में प्रभु का पंचामृत अभिषेक कर उन्हें भगवान राम के स्वरूप में सजाया गया। तुलसीदास जी की भक्ति परंपरा के अनुरूप इस विशेष श्रृंगार के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे।

Dwarkadhish Temple Celebrates Ram Navami with Panchamrit Abhishek and Lord’s Ram Avatar
द्वारकाधीश मंदिर में प्रभु का पंचामृत अभिषेक - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि आज प्रातः काल ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज का पंचामृत अभिषेक रामजन्म के उत्सव के रूप में किया गया।
Trending Videos


यद्यपि पूरा ब्रजमंडल भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान करता है, परंतु प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज जब ब्रज पधारे और उन्हें प्रभु राम के दर्शन नहीं हुए, तब उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा था कि...
विज्ञापन
विज्ञापन


"कहा कहूँ छवि आपकी, भले बने हो नाथ।
तुलसी मस्तक तब नवै, धनुष-बाण लेहु हाथ।।"
जब तुलसीदास जी ने यह प्रार्थना की, तब प्रभु श्री कृष्ण ने उन्हें श्री राम रूप में दर्शन दिए। 
"मुरली मुकुट दुराय कै, धरयो धनुष कर नाथ, तुलसी लखि रुचि दास की, कृष्ण भए रघुनाथ"
इसी परंपरा और भावना के अनुरूप, आज मंदिर में ठाकुर जी का श्रृंगार राम रूप में किया गया है, जिसका भक्त भावविभोर होकर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed