{"_id":"69c590185af4e08637083e49","slug":"team-install-smart-meters-in-punjabi-colony-opposition-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106299-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर का विरोध: मथुरा की पंजाबी कॉलोनी में लोगों ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग की टीम के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर का विरोध: मथुरा की पंजाबी कॉलोनी में लोगों ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग की टीम के छूटे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
कोसीकलां की पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई और मीटर लगाने का काम जारी रखा गया।
स्मार्ट मीटर। संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में बिजली विभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार को पंजाबी कालोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना पर एक्सईएन एसपी सिंह, एसडीओ पंकज कुमार ने हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को समझाया। इसके बाद टीम ने मीटर लगाए।
बिजली विभाग की टीम ने पंजाबी कालोनी पहुंचकर कुछ उपभोक्ताओं की केबल काटकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया। बिजली जाते ही लोगो ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति देख कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दे दी। इस पर एक्सईएन एसपी सिंह, एसडीओ पंकज कुमार, टीजी-2 कुलभूषण मौके पर पहुंच गए।
उपभोक्ताओं को बातचीत के जरिए समझा गया। एक्सईएन ने बताया कि कोसी डिवीजन में अब तक 7500 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा चुके हैं। चार हजार उपभोक्ता बचे हैं, जिनके मीटर लगाने हैं। एक सप्ताह में सभी उपभोक्ताओं के मीटर लगा दिए जाएंगे। इस काम में करीब 30 टीम लगी हुई हैं।
Trending Videos