सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adulterated Pedas Sold Openly in Vrindavan

UP: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध पड़े सोच-समझकर खरीदें, मिलावट का चल रहा खेल; जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर शुद्ध घी के नाम पर मिलावटी पेड़ों की बिक्री हो रही है, जिसमें जांच में 20 में से 13 नमूने फेल पाए गए। श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ और मथुरा के पेड़े की साख पर खतरा बढ़ने के बीच सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 

Adulterated Pedas Sold Openly in Vrindavan
मथुरा के पेड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर गाय के घी के शुद्ध पेड़ा के नाम पर मिलावटी पेड़े की बिक्री खुलेआम की जा रही है। धर्म नगरी में श्रद्धालुओं को चपत लगाई जा रही है। साथ ही मथुरा के पेड़े की पहचान से खिलवाड़ हो रहा है। कहीं पेड़ा 200 रुपये किलो मिल रहा है तो कहीं 500 सौ रुपये। ज्यादातर दुकानों पर पेड़े मिलावटी हैं। यह बात कई बार खाद्य एवं रसद विभाग की टीम की जांच में सामने आ चुकी है।
Trending Videos

 

हाल में हुई श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार ने एफएसडीए के अधिकारियों को इस बात के लिए सचेत भी किया था तो ठाकुर जी के भोग के लिए मिलावटी और जहर बेचा जा रहा है और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। इस पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया था कि हाल में 20 दुकानों के नमूने लिए गए थे, जिसमें से केवल 7 की गुणवत्ता ही ठीक पाई गई। 13 नमूने फेल हो गए। अध्यक्ष की नाराजगी के बाद टीम ने नमूने भरे तो कुछ दुकानदार जांच के डर से दुकान बंद करके भाग निकले और कुछ अपनी सेटिंग और अधिकारियों की अनदेखी का फायदा उठा रहे हैं।

 

हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि वह पहले ही ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन एक बार फिर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। ऐसे दुकानदारों को चिह्नित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed