सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Councillor Husband Accused of Demanding 11 Lakh Poisoning Wife and Forcing Miscarriage

UP: भाजपा से पार्षद बना पति तो बदल गए तेवर, जान से मारने की कोशिश, फिर कराया गर्भपात; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा पार्षद पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पार्षद पति समेत आठ लोगों पर मारपीट, जहर देने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

BJP Councillor Husband Accused of Demanding 11 Lakh Poisoning Wife and Forcing Miscarriage
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दहेज में कार और 11 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए महिला ने अपने पार्षद पति समेत आठ लोगों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। थाना हरीपर्वत पुलिस ने पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


 

हरीपर्वत थानाक्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती निवासी डिम्पी डागौर की 4 नवंबर 2022 को नीतेश नगर दहतोरा निवासी पार्षद रवि कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी में माता-पिता ने 16 लाख रुपये का दान-दहेज दिया था। डिंपी ने तहरीर देकर बताया कि शादी के कुछ समय बाद रवि को भारतीय जनता पार्टी ने राहुल नगर वार्ड 42 का पार्षद प्रत्याशी बनाया तो ससुराल पक्ष का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये की नकदी और कार की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि यह मांग चुनाव लड़ने के खर्च के लिए की गई थी और मांग पूरी न होने पर घर से निकालने और छोड़ने की धमकी दी जाने लगी। पीड़िता के पिता ने पति की मांगों से परेशान होकर घर बेचकर 5 लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल वालों का पेट नहीं भरा।

पति के चुनाव जीतते ही ससुर, देवर और दोनों जेठानी ने मारपीट की। बाद में विषाक्त पदार्थ खिला दिया। पड़ोसियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से आने पर पता चला कि पति अन्य महिला से बात करता है। विरोध पर कार और नकदी न देने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी।

20 फरवरी 2024 को जब पीड़िता लगभग डेढ़ महीने की गर्भवती थी तो ससुरालिजनों ने मारपीट कर गर्भपात की गोलियां खिला दीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हरीपर्वत थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed