{"_id":"69c64e7184a5cb8b8d096101","slug":"farmers-struggle-as-diesel-not-given-in-cans-irrigation-delays-threaten-next-crop-in-dannahar-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diesel: किसानों को नहीं मिल रहा डीजल, पेट्रोल पंप पर लगी लाइन; बोले- फसल हो जाएगी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diesel: किसानों को नहीं मिल रहा डीजल, पेट्रोल पंप पर लगी लाइन; बोले- फसल हो जाएगी लेट
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
पेट्रोल पंपों पर किसानों को कैन और कट्टी में डीजल न मिलने से सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। इससे आलू और सरसों की कटाई के बाद अगली फसल उड़द, मूंग और मूंगफली की बुवाई में देरी होने की आशंका बढ़ गई है।
पेट्रोल पंप पर मौजूद किसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप पर पड़ताल के दौरान पता चला कि रेट तो नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन किसानों को खुला ईंधन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। आलू की खुदाई और सरसों की कटाई के साथ नई फसलों की बुआई के लिए इंजन में डालने के लिए उन्हें तेल नहीं मिल पा रहा है।
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप पर किसानों को कैन , कट्टी में डीजल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय किसान जिन्हें डीजल पंप सेट से सिंचाई करनी है उनके सामने समस्या आ रही है। वो खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं।आलू की खुदाई व सरसों की कटाई के बाद खाली खेतों में सिंचाई कर अगली फसल उड़द, मूंग, मूंगफली की फसल बोना चाह रहें है। जिन खेतों पर बिजली नलकूप के पानी की व्यवस्था नहीं है वहां डीजल पंप सेट ही सिंचाई का साधन है। डीजल न मिलने से सिंचाई प्रभावित होने के साथ आगामी फसल भी लेट हो रही है ।
Trending Videos