{"_id":"69c56f79e4034250ed08ae79","slug":"beaten-his-wife-to-death-with-a-rod-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1020410-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पत्नी को सरिया से पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पत्नी को सरिया से पीटकर किया अधमरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में बुधवार रात 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने महिला को सरिया से पीटकर अधमरा कर दिया। उसी हालत में जेवर उतारने के बाद घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। मायके वालों के आने पर पीड़िता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता शालिनी पाठक ने बताया कि उनकी शादी आठ साल पहले पल्लव पाठक निवासी मोहल्ला भरतवाल सदर कोतवाली के साथ हुई है। पल्लव, ससुर सुरेंद्र और देवर प्रियांश शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। 25 मार्च रात करीब 9 बजे पति पल्लव पाठक, ससुर सुरेंद्र पाठक ने रुपये की मांग रखी, विरोध पर उन्हें पीटने लगे, ससुर ने पति को सरिया देते हुए कहा कि इसे जान से मार दो। पति ने सरिया से उनके सिर पर कई वार किए। वह बेहोश हो गई तो पति व ससुर ने जेवर आदि उतारकर घर के बाहर फेंक गए। होश में आने के बाद मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने घायल शालिनी का मेडिकल कराया। ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos