सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Porter stabbed to death, FIR registered

Mainpuri News: पल्लेदार की चाकू से कूचकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Porter stabbed to death, FIR registered
विज्ञापन
मैनपुरी। माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने आए करीमगंज निवासी पल्लेदार की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शव कुरावली रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला। गर्दन में फंसे चाकू को फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी रजनेश कश्यप (34) गांव छाछा स्थित एक कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी का काम करता था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव वालों के साथ नेजा चढ़ाने माता शीतला देवी मंदिर आया था। शाम के समय जब सभी लोग वापस लौट रहे थे। मेला स्टैंड के पास स्थित ठेका के पास कुछ लोगों से झगड़ा हुआ, जिसमें रजनेश भी शामिल था। झगड़ा शांत होने के बाद अन्य लोग गांव पहुंच गए लेकिन रजनेश घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह गांव करीमगंज के श्रीकृष्ण शर्मा को कुरावली रोड पर सतीश कोल्ड स्टोर के पास झाड़ियों में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उन्होने देखा शव रजनेश का था। इसकी जानकारी रजनेश के पिता नेकसे लाल को दी। पिता व अन्य परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के चेहरे, गर्दन व अन्य हिस्सों में चाकू से कूचे जाने के निशान थे। गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। चाकू को जांच कर रही फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया किमृतक रजनेश के पिता की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही घटना अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed