{"_id":"69c5f77d11af9f78150792b4","slug":"salesman-shot-dead-while-sleeping-at-petrol-pump-assailants-flee-with-mobile-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में पेट्रोल पंप पर सो रहे सेल्समैन के सिर में गोली मारकर हत्या, मोबाइल ले गए; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में पेट्रोल पंप पर सो रहे सेल्समैन के सिर में गोली मारकर हत्या, मोबाइल ले गए; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Mar 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में पेट्रोल पंप पर सो रहे सेल्समैन की अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।
सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के थाना ओछा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप सो रहे सेल्समैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले सेल्समैन का मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
थाना ओछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार जसराना रोड नगला दुर्जन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बृहस्पतिवार रात वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। कुछ लोगों ने बताया कि होली के दिन रुपये लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Trending Videos