{"_id":"69b30e092dbffebc530602c7","slug":"flower-bungalows-will-fill-shri-banke-biharis-treasury-mathura-news-c-161-1-mt11010-101946-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फूल बंगलों से भरेगा श्रीबांकेबिहारी का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फूल बंगलों से भरेगा श्रीबांकेबिहारी का खजाना
विज्ञापन
हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में मौजूद अध्यक्ष अशोक कुमार और अन्य।
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सजाए जाने वाले फूल बंगलों से होने वाली आय से बिहारीजी के खजाने को भरा जाएगा। अब तक मंदिर में सजने वाले एक फूल बंगले के लिए मंदिर प्रबंधन को 15 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मंदिर के खाते में 1,51,000 रुपये प्रति फूल बंगले के हिसाब से जमा करने होंगे। इसके लिए सेवायतों की रिट हाईकोर्ट ने पूर्व में खारिज कर चुकी है। साथ ही मंदिर प्रांगण को वातानुकूलित करवाने का फैसला हुआ।
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में हुई। इसमें श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई। करीब 8.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के आगणन पर विचार किया गया।
बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत आगणन के अनुसार, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के पूर्व निर्मित हॉल पर सौंदर्यीकरण के लिए 7.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। विभिन्न मंदिरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए भी प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इनमें राधाकुंड स्थित कुंजबिहारी मंदिर के लिए 27.02 लाख रुपये, वृंदावन के बवनपुरी हनुमान मंदिर के लिए 20.33 लाख रुपये, मोहन बाग के लिए 44.28 लाख रुपये और राधा स्नेह बिहारी मंदिर के सामने शिवालय के लिए 21.50 लाख रुपये शामिल हैं।
कमेटी ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के पक्ष में लिए गए तीन बैनामों का अनुमोदन भी किया। इसके साथ ही मंदिर के सेवायतों के साथ संबद्ध उनके सहयोगियों का चरित्र सत्यापन कराने की कार्यवाही की प्रगति पर भी विचार किया गया। गोलक की गणना के समय केनरा बैंक के अधिकारी द्वारा की गई चोरी और निधिवन में हुई घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा आयकर नियम की धारा 80जी के अंतर्गत मंदिर को दान की गई धनराशि पर आयकर छूट प्राप्त करने की कार्यवाही की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के पक्ष में क्रय की गई संपत्ति के प्रतिफल भुगतान के लिए केनरा बैंक से आदेशों की प्रति उपलब्ध कराने पर विचार हुआ। क्रय किए गए बैनामों के संबंध में देय प्रतिफल पर एक फीसदी टीडीएस के संबंध में भी चर्चा की गई। एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में अन्य बैंकों में स्थानांतरित धनराशि वापस करने और सर्वाधिक ब्याज दर पर एफडी देने की सहमति पर विचार हुआ।
भारतीय स्टेट बैंक में जमा की गई विदेशी मुद्रा का विवरण उपलब्ध कराने और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए बड़े लॉकर में वस्तुओं को रखने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मंदिर में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं का मूल्यांकन कराने के उपरांत नीलामी प्रक्रिया निर्धारित करने हेतु गठित तीन सदस्यीय टीम की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा विद्यापीठ आने वाले मार्ग पर रेलिंग लगाई जाएगी।
कार्य की गई समीक्षा
कमेटी ने निधिवन राज स्थित लताओं और वृक्षों के लिए नगर निगम की ओर से मीठे पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। ई-रिक्शा के संबंध में सहायक संभागीय अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। अगली बैठक में आरटीओ को मीटिंग में रहने के लिए कहा गया। मंदिर के आसपास की दुकानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की सैंपलिंग और उस पर की गई कार्रवाई की प्रगति पर भी चर्चा हुई। विभाग ने कमेटी को बताया कि अभी हाल में 20 दुकानों से नमूने लिए गए थे, जिसमें सात ही पास हुआ बाकी के पेडे़ ठीक नहीं थे। रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई और जांच को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। पीएलएन-1 सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारियों के अवशेष वेतन के भुगतान हेतु गठित समिति की प्रगति रिपोर्ट पर विचार करने के बाद भुगतान के लिए आदेश किया गया है।
सालों से बंद तिजोरी-अलमारी अब खुलेंगी
सालों से बंद मंदिर की तिजारी-अलमारी को जल्द ही खोला जाएगा। इस माह में यह प्रकिया होगी। इसमें सालों से रखे सामान को उनको भी संरक्षित किया जाएगा। सभी सामान को सूचीबद्ध किया जाएगा। उनकी पूरी इंवेंटरी तैयार की जाएगी।
होली के माह में नहीं कटी जेब
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में होली के इस माह में किसी की जेब कटने की शिकायत थाने नहीं पहुंची है और न ही किसी के माेबाइल निकलने की। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि यह अपने आप में अच्छी बात है। सभी के प्रयासों से कार्य किए जा रहे हैं।
समय और जगमोहन में दर्शन के लिए फिर किया अनुरोध
समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि वह सभी सेवायतों से अनुरोध कर रहे है कि समय सारिणी से लेकर जगमोहन में ठाकुर जी के दर्शन कराएं। सेवायत अपनी मनमानी कर रहे हैं। कमेटी जो भी ठाकुरजी के आदेशों से ही कर रही है।
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में सदस्य रिटायर्ड जज मुकेश मिश्रा, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार और सेवायतों में श्रीवर्धन गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, बब्बू गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी मौजूद रहे।
Trending Videos