{"_id":"69bbbbe576afe3300e04cad8","slug":"president-droupadi-murmu-visit-mathura-vrindavan-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"President Murmu Mathura Visit: वृंदावन के इस्काॅन मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति, प्रेम मंदिर में भी करेंगी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Murmu Mathura Visit: वृंदावन के इस्काॅन मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति, प्रेम मंदिर में भी करेंगी दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू तय कार्यक्रम के अनुसार मथुरा पहुंच गई हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम दिखाई दिए। उनके आगमन के दौरान मार्ग पर आम लोगों का आवागमन रोक दिया गया।
मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर सैन्य क्षेत्र में बने हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वह कार से वृंदावन के लिए रवाना हो गईं। वृंदावन में इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह प्रेम मंदिर भी जाएंगी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत मंत्री व सांसद ने सैन्य क्षेत्र में स्थित हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह मौजूद रहे। सभी ने बुके भेंट कर उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया।
राष्ट्रपति 21 मार्च तक ब्रज में प्रवास करेंगी। दो दिन वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करेंगी। वह संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा करेंगी। 20 मार्च को वह वृंदावन के उड़िया बाबा आश्रम, नीव करौरी बाबा आश्रम, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वात्सल्य ग्राम जाएंगी। रामकृष्ण मिशन चेरिटेबिल अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। 21 मार्च की सुबह आठ बजे गोवर्धन प्रस्थान करेंगी। सुबह 9 बजे दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चरा करेंगी। इसके बाद गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी।
इससे पहले बुधवार को वृंदावन से गोवर्धन तक प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसमें सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। रिहर्सल के दौरान काफिले में शामिल वाहनों ने निर्धारित मार्ग पर चलकर हर संभावित स्थिति का अभ्यास किया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रूट पर तैनात हो गए थे। काफिला वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन तक पहुंचा और इस दौरान मार्ग में आने वाले प्रमुख चौराहों, संकरे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। राष्ट्रपति के काफिले के लिए ‘जीरो ट्रैफिक’ व्यवस्था लागू करने की तैयारियां भी रिहर्सल के दौरान देखी गईं।
Trending Videos

इस्काॅन मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके तहत काफिले के गुजरने के समय पूरे रूट को आम यातायात के लिए पूरी तरह खाली रखा जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन की योजना पर भी अभ्यास किया गया। रिहर्सल के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आठ जिलों से फोर्स तैनात किया गया है। कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
वृंदावन में ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर 19 एवं 20 मार्च को नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 19 मार्च को वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा, छटीकरा तिराहा एवं सुनरख तिराहा पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, जबकि 20 को राष्ट्रपति के आवागमन के आगमन के दौरान मथुरा मार्ग एवं यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले वाहनों को व़ृंदावन कट एवं मसानी चौक पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं अटल्ला चुंगी चौराहा से चुंगी चौराहा, विद्यापीठ चौराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस के अनुसार पानीगांव चौराहा से सौ-सैया की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। पानी घाट तिराहा से परिक्रमा मार्ग, ऄटल्ला चौराहा की ओर से नगर में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। चामुंडा कट से परिक्रमा मार्ग ओर से, कैलाश नगर चौराहा से नगर की ओर, सौं सैया तिराहा से मसानी चौराहा एवं नगर की ओर, चुंगी चौराहा से से ऄटल्ला की ओर, ऄटल्ला चौराहा से सौ-सैया तिराहा की ओर, केशवधाम पुलिस चौकी चौराहे से पापड़ी चौराहे की ओर, पापड़ी चौराहे से रमणरेती चौकी की ओऱ, हरिनिकुंज तिराहे से इस्कॉन मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन राष्ट्रपति के आवागमन के समय पूरी तरह से बंद रहेंगे।
बैरियर से रमणरेती चौकी की ओर, रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से नगर में वाहनों को प्रवेश रोक रहेगी। वैष्णो देवी से नगर की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चारधाम गेट के पास मैदान पर लगे बैरियर से छटीकरा ऄंडरपास की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। छटीकरा से नगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। गरुण गोविंद गेट से छटीकरा अंडरपास की ओर, निफार्द नेत्र अस्पताल के सामने दिल्ली आगरा रोड के वृंदावन कट से नगर की ओर, सनुरख तिराहा से नंदनवन कट, हरेकृष्णा ओर्चिड से वराह घाट की ओर, जगुलघाट वैरियर से परिक्रमा मार्ग जादौन पार्किंग की तरफ वाहनों के के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के नगर में आगमन के समय सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।