{"_id":"6a68d937b4638633af08dad6","slug":"guest-house-sealed-after-operator-s-son-allegedly-filmed-minor-girl-bathing-through-ventilator-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में 'महापाप': बाथरूम में नहा रही थी बेटी, ऐसी जगह छिपकर बना डाला गंदा वीडियो; ये कार्रवाई हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में 'महापाप': बाथरूम में नहा रही थी बेटी, ऐसी जगह छिपकर बना डाला गंदा वीडियो; ये कार्रवाई हुई
Wed, 29 Jul 2026 06:16 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:16 AM IST
सार
मथुरा में गेस्ट हाउस के संचालक के बेटे पर नहाती किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि मानकों के उल्लंघन पर एमवीडीए ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी का बाथरूम के रोशनदान से वीडियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी किशोरी का बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने वाले का मंगलवार को एमवीडीए ने मानकों की अनदेखी करने पर गेस्ट हाउस सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
जालौन जनपद के उरई क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिवार और नाना-नानी के साथ 26 जुलाई को मथुरा दर्शन के लिए आई थी। परिवार भूतेश्वर तिराहे के निकट साईं सेवा सदन में ठहरा हुआ था। सोमवार सुबह करीब सात बजे किशोरी गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान गेस्ट हाउस संचालक के बेटे आसिफ ने बाथरूम के रोशनदान से किशोरी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने वीडियो बनाते हुए उसे देख लिया और शोर मचाने पर मौसेरे भाई ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि मंगलवार को पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जमानत मिल गई। इधर, एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस मानकों के विपरीत चल रहा था। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई और 15 दिन के अंदर मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
आरोपी के मोबाइल में एक और अश्लील वीडियो मिला
इधर, पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद कर उसकी जांच तो उसमें एक अन्य अश्लील वीडियो मिला है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच में जुटी है।
इधर, पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद कर उसकी जांच तो उसमें एक अन्य अश्लील वीडियो मिला है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच में जुटी है।