फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुड़िया पूर्णिमा मेला: आस्था से सराबोर हुआ गोवर्धन, 21 किमी परिक्रमा मार्ग बना मानव श्रृंखला; तस्वीरें

Tue, 28 Jul 2026 10:27 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 10:27 PM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गोवर्धन में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे 21 किलोमीटर का परिक्रमा मार्ग मानव श्रृंखला में बदल गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima
मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गिरिराज महाराज की नगरी गोवर्धन श्रद्धालुओं की अपार आस्था से सराबोर हो उठी। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन और 21 किलोमीटर की परिक्रमा के लिए पहुंचने लगे। देर शाम तक संपूर्ण परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की लंबी मानव श्रृंखला में तब्दील हो गया।


हर किसी की आंखों में गिरिराज महाराज के दर्शन की उत्कंठा और मुख पर जय गिरिराज महाराज के जयघोष सुनाई दे रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंग गया। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गोवर्धन को सचमुच 'लघु भारत' का स्वरूप प्रदान कर दिया।
 
Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima
मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाएं भी सेवा कार्यों में जुटी रहीं।

 
Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेला क्षेत्र का उच्चाधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुड़िया पूर्णिमा मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima
जिलाधिकारी मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारों, शौचालयों, बैरियर एवं बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर तथा प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारिओं ने सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देश दिए की मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima
एडीजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सीओ अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed