सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kathawachak Aniruddhacharya Statement on NEET Paper Leak Goes Viral

VIDEO:'भरोसा कमजोर होता है', नीट पेपर लीक पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दिया बयान; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

नीट पेपर लीक को लेकर मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बयान दिया है। कथावाचक का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रहीं हैं।

kathawachak Aniruddhacharya Statement on NEET Paper Leak Goes Viral
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अब नीट का पेपर लीक होने के मामले में बयान दिया है। ये बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बयान उन्होंने कथा के दौरान दिया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वीडियो कब का है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
Trending Videos


वायरल हुए वीडियो में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से कथा के दौरान एक श्रद्धालु ने नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सवाल पूछा, जिस पर अनिरुद्धाचार्य ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं और परिवार लाखों रुपये खर्च कर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा दोबारा होने की स्थिति में कई छात्रों का समय और अवसर दोनों प्रभावित होते हैं। कथावाचक ने व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर होता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed